बटेश्वर के रानी घाट मे स्नान करती श्रद्धालुओं की भीड बटेश्वर के रानी घाट मे स्नान करती श्रद्धा
बटेश्वर। तीर्थ धाम बटेश्वर में सावन के दूसरे सोमवार को आचार्य सूर्यकांत गोस्वामी के सानिध्य में वाराणसी से आए आचार्यों ने यमुना किनारे स्थित 41 शिव मंदिरों में लगातार 12वें दिन भी धार्मिक अनुष्ठान किए। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक कर पुण्यलाभ कमाया। मंदिर के मुख्य पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि सावन महीने में भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के भक्तों की भीड़ जुट रही है।