फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजिए करबला में सुपुर्द ए खाक 

Thu, 13 Oct 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
मातम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहर्रम की दसवीं तारीख को ताजियों को करबला में सुपुर्द ए खाक किया। नगर में विभिन्न क्षेत्रों से जुलूस निकाले गए। इनमें शामिल लोग हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातम करते हुए चल रहे थे। हुसैन के दीवाने अली का दामन नहीं छोड़ेंगे, हुसैन का दामन नहीं छोड़ेंगे आदि नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन

जुलूस मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां की ओर से सभी ताजिएदारों एवं अलमदारों का इस्तकबाल किया गया। 
जिला मोहर्रम कमेटी के तत्वावधान में मोहल्ला शीशग्रान में स्थित दरगाह हजरत इमामुद्दीन शाह, फखरुद्दीन शाह पर प्राचीन अलमों को रखा था। विभिन्न क्षेत्रों से ही ताजिएदारों, अलमदारों के आने का क्रम सुबह से प्रारंभ हो गया था। सभी को दरगाह शरीफ पर एकत्रित किया। जुलूस का शुभारंभ एडीएम उदय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव एवं सीओ सिटी ओमकार सिंह यादव ने प्राचीन अष्टधातु से निर्मित अलमों को उठाकर किया। इससे पूर्व हजरत इमाम हुसैन की याद में शोकसभा आयोजित की गई।
जुलूस बैंडबाजों की मातमी धुनों के साथ आगे बढ़ना शुरू हो गया। जिला मोहर्रम कमेटी ने कांग्रेस शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी, धीरेंद्र जैन, हनीफ खाकसार, सीओ प्रशिक्षु संदीप वर्मा, एसओ रसूलपुर शैलेंद्र सिंह यादव, धर्मेंद्र शर्मा का शाल ओढ़ाकर, अल्फी पहनाकर गुलाम समदानी मियां, गुड्डू मियां एवं कमेटी के अध्यक्ष इकबालउद्दीन एडवोकेट ने स्वागत किया।
विज्ञापन

गुलाम एहसिन, गुलाम रब्बानी, डा.वीके गुप्ता आदि भी शामिल थे। संचालन हाशिम फीरोजाबादी ने किया। 
जुलूस शीशग्रान से प्रारंभ होकर होली वाली भट्टी एवं झमैय्या टोला से होते हुए विभिन्न क्षेत्रों से होकर शीशग्रान कब्रिस्तान में पहुंचा वहां ताजिए दफन किए गए। कुछ अलमदार और ताजिएदार जुलूस के रूप में सरक्यूलर रोड, डाकखाना चौराहा, गंज मोहल्ला से होकर सदर बाजार, नई बस्ती से होते हुए करबला पहुंचे। शिया समुदाय के ताजिए एवं अलम मोहल्ला कोटला स्थित शिया इमामबारगाह से प्रारंभ हुआ। अंजुमन अब्बासिया के नौजवान मातम करते हुए चल रहे थे। छुरी, ब्लेड एवं कामा से अपने को इमाम हुसैन की याद में खुद को लहूलुहान कर रहे थे।
जुलूस कोटला क्षेत्र से मुश्ताक बिल्डिंग, नई बस्ती तिराहा होते हुए करबला में दोपहर 12 बजे पहुंचा। इनमें मंसूर रिजबी, मजहर नकबी सनी जाफरी, इफ्तिखार जाफरी, लियाकत अली, वारिस अली आदि शामिल थे। जिला मोहर्रम कमेटी दक्षिणी क्षेत्र के अध्यक्ष इकबाल हुसैन वारसी के निर्देशन में जुलूस प्रारंभ हुआ, जुलूस में काफी संख्या में हुसैन के दीवाने मातम के साथ निकल रहे थे। विभिन्न मार्गों से होते हुए जुलूस करबला में समाप्त हुआ। सुहैल अब्बास, शाबिर कुरैशी, शमशाद मुल्ला जी, शाकिर मंसूरी, अफजाल हुसैन, हाशिम मंसूरी आदि शामिल थे। 

नई आबादी क्षेत्र में निकले जुलूस 
नई आबादी वाला क्षेत्र कश्मीरी गेट, रामगढ़ एवं आकाशवाणी रोड से भी ताजिए एवं अलम के जुलूसों को निकाला गया। यह जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए शीशग्रान स्थित कब्रिस्तान में पहुंचे। यहां सुपुर्द ए खाक किया गया। हाइवे के प्रमुख चौराहों के साथ शीशग्रान कब्रिस्तान के बाहर फोर्स तैनात रहा।  

युवक हुआ अचेत 
जिला मोहर्रम कमेटी के कार्यक्रम के दौरान एक ताजिएदार युवक अचानक ही अचेत हो गया। कमेटी से जुड़े पदाधिकारी तुरंत ही उसे छांव की ओर लाए। पानी आदि पिलाने के पश्चात वह होश में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें