फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में आत्महत्या करने वाले सिपाही पर दर्ज है दुष्कर्म का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आगरा के खंदौली क्षेत्र के गांव अर्जुन में आत्महत्या करने वाला जितेंद्र जेल सुरक्षाकर्मी (सिपाही) था। उसकी तैनाती बागपत में थी। सिपाही के खिलाफ छह फरवरी 2022 को खैरगढ़ थाने में 22 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

युवती के 161 के बयान भी हो चुके थे। पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी। युवती और सिपाही के बीच रिश्तेदारी भी थी। युवती ने सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। थानाध्यक्ष खैरगढ़ विनय कुमार भारद्वाज ने बताया कि छह फरवरी 2022 को एक युवती थाने आई थी। युवती ने सिपाही जितेंद्र पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।
इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के साथ ही सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच पड़ताल करते हुए युवती के 161 के बयान भी दर्ज करा लिए गए थे। जिससे मामले की जांच करने के साथ ही आगे की कार्रवाई की जाए। इस बीच सिपाही आगरा के खंदौली क्षेत्र के गांव अर्जुन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें