फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एकजुटता का शंखनाद, आरएसएस के हिंदू सम्मेलन में उमड़े लोग

Wed, 14 Jan 2026 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
जसराना के गांव बछामई में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में मौजूद लोग - फोटो : जसराना के गांव बछामई में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में मौजूद लोग
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर तहसील जसराना के ग्राम बछामई स्थित शीतला माता मंदिर प्रांगण में हिंदू सम्मेलन हुआ। आरएसएस, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रबुद्धजन, धर्मगुरुओं, युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता संघ के विभाग प्रचारक अखिलेश ने कहा कि हिंदुओं को अपनी शक्ति और गौरवशाली इतिहास के प्रति जागृत करने के लिए पूरे देश में एक लाख से अधिक सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। सभी सनातनी सजग रहें और एकजुटता का परिचय देकर राष्ट्र विरोधी ताकतों को विफल करें। अधिवक्ता दलवीर सिंह तोमर ने समाज के वर्तमान हालात पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज के दौर में युवाओं में संस्कारों की कमी आ रही है, जिसके कारण पश्चिमी मानसिकता का प्रभाव बढ़ रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों और परिवार के साथ समय बिताएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सामाजिक एकजुटता ही लोगों में बढ़ रहे अवसाद को दूर करने का एकमात्र समाधान है। कार्यक्रम का संचालन प्रबल प्रताप सिंह भोलू ने किया। इस दौरान अनुज प्रताप सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, विपिन कुमार, डोरी लाल राजपूत, नेम सिंह लोधी, मुनेंद्र चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें