नारखी। थाना क्षेत्र के गांव डोरी में पुलिस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर पथराव के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने 16 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इंस्पेक्टर नारखी राकेश गिरी ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने साहिल, वाजुउद्दीन, अजरुद्दीन, रब्बानी व अजरुद्दीन निवासीगण गांव डोरी को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश कर इन सभी को जेल भेज दिया गया है। संवाद