फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से डेढ़ लाख रुपये से भरी अटैची पार

विज्ञापन
विज्ञापन
कार से डेढ़ लाख रुपये से भरी अटैची पार
विज्ञापन

शिकोहाबाद। कोल्ड स्टोर स्वामी की स्कॉर्पियो कार में रखा सूटकेस टटलू गिरोह के सदस्य ने पार कर लिया। अटैची में कोल्ड स्वामी के 1 लाख 56 हजार 900 रुपये, चेक बुक, राइफल और रिवाल्वर का लाइसेंस था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
जसराना के गांव भादो निवासी गुरु पाल सिंह पुत्र रामनिवास पेट्रोल पंप स्वामी है। उनका एक पेट्रोल पंप मुस्ताबाद पर भी है। बुधवार सुबह गुरुपाल सिंह अपनी गाड़ी से जिला मुख्यालय किसी काम से गए थे। लौटते हुए बड़ा बाजार पंजाब नेशनल बैंक के पास गाड़ी खड़ी कर अपने मित्र के यहां चले गए। कार में उनका चालक राधेश्याम बैठा था। तभी एक युवक पहुंचा और उसने राधेश्याम से कहा, आपकी गाड़ी से तेल टपक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक राधेश्याम सीट छोड़कर गाड़ी का बोनट उठाकर देखने लगा। इसी दौरान युवक ने गाड़ी की खिड़की खोलकर अटैची उठाई और स्टेशन रोड की तरफ भाग गया। जानकारी होते ही बड़ा बाजार में सनसनी फैल गई। पीड़ित ने आरोपियों की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार का कहना है मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें