फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: फंदे से झूली दुष्कर्म पीड़िता किशोरी, आरोपी ने कमरे में घुसकर वारदात को दिया था अंजाम

Wed, 18 Jan 2023 02:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में दुष्कर्म से आहत किशोरी ने फंदे से लटककर जान दे दी। पिता ने आरोप लगाया कि गांव के आरोपी ने कमरे में घुसकर मारपीट की और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।   
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में एका थाना क्षेत्र में दुष्कर्म करने से आहत 13 साल की किशोरी ने मंगलवार देर शाम फंदे से लटक कर जान दे दी। वह अपने परिवार के साथ क्षेत्र के एक ईंट-भट्ठे पर काम करती थी। आरोप है कि उसी के गांव के युवक ने उसके साथ मारपीट व दुष्कर्म किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने  घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। मृतका के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


मूल रूप से हमीरपुर जिले के एक गांव निवासी परिवार कोड़रा स्थित ईंट-भट्ठे पर करीब एक साल से मजदूरी करता है। उसी गांव का निवासी 30 वर्षीय रामकुमार भी भट्ठे पर काम करता है। सोमवार शाम दोनों पक्षों में किसी बात पर मारपीट हो गई थी। रामकुमार ने 13 वर्षीय किशोरी से भी मारपीट कर दी थी। 

आरोप है कि मंगलवार दोपहर में स्वजन भट्ठे पर काम कर रहे थे। इसी बीच रामकुमार कमरे में पहुंचा और किशोरी से दुष्कर्म किया। इससे आहत होकर किशोरी ने देर शाम को भट्ठा पर बने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। काम करके स्वजन पहुंचे तो फंदे पर शव लटका मिला। थाना प्रभारी एका अंजीश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन


मृतका के पिता के शिकायती पत्र पर पुलिस ने आरोपित रामकुमार के खिलाफ प्राथमिकी लिख कर गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मृतका के पिता के शिकायती पत्र पर मारपीट, दुष्कर्म की प्राथमिकी लिख कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें