फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा केंद्रों की नहीं बढ़ेगी संख्या

Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा केंद्रों की संख्या में इस बार कोई इजाफा नहीं होगा। ब्लैक लिस्टिेड स्कूलों को अलग रखा गया है। डीएम ने पिछले तीन सालों के ब्लैक सूची में शामिल स्कूलों की सूची डीआईओएस से तलब की है। एसडीएम को परीक्षा केंद्र की जांच करके दस दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम डीएम विजय किरन आनंद ने परीक्षा से डीआईओएस, एसडीएम के साथ बैठक कर बोर्ड द्वारा तीन साल से ब्लैक लिस्टेड घोषित कालेजों की सूची तलब की है। डीएम ने साफ कहा कि जितने परीक्षा केंद्र पिछले साल थे उतने ही बनेंगे इस संख्या में कोई इजाफा नहीं होगा। इसलिए पहले उन परीक्षा केंद्रों की जांच कराई जाएगी। एसडीएम सदर विजय सिंह, एसडीएम शिकोहाबाद रविंद्र सिंह, जसराना अमित सिंह, टूंडला श्रीराम यादव को निर्देश दिए कि वह दस दिन में अपने क्षेत्र से जुड़े कालेज का सत्यापन करके रिपोर्ट दें। इसमें कालेज में कुल सीटों की संख्या, बाउंड्रीवाल, पंखा, पेयजल, आन-जाने का साधन, स्टाफ के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को देखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें