फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे ने चाची को गोली मारी, मौत

Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। नारखी क्षेत्र के गांव मुईनउद्दीनपुर में मकान की छत पर फोन पर बात करते समय भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका के पति ने आरोपी भतीजे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव मुईनउद्दीनपुर निवासी महेंद्र प्रजापित का विवाह करीब दस वर्ष पूर्व बिहार की रहने वाली बॉबी प्रजापति से हुआ था। बॉबी के तीन बच्चे हैं। रविवार रात बाबी मकान की छत पर मोबाइल फोन से बात कर रही थी। तभी उसका भतीजा धर्मेंद्र वहां वहां आ धमका। उसने आते ही बाबी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली चलने की आवाज से परिवारीजनों के साथ ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वारदात के बाद धर्मेंद्र मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ टूंडला केहर सिंह राना का कहना है कि धर्मेंद्र को शक था कि उसकी चाची के गांव के कुछ युवकों से संबंध हैं। मृतका के पति महेंद्र ने धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें