फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार की युवती से दुष्कर्म

Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। हरिद्वार से बहला फुसला कर अगवा की गई विकलांग युवती को शादी का झांसा देकर ढाई महीने तक गैंग रेप किया जाता रहा। शनिवार को युवती ने किसी तरह परिवारीजनों को खुद के आगरा में होने जानकारी दी। जब तक परिवारीजन आगरा पहुंचते युवक उसे फीरोजाबाद लेकर आ गए। पकड़े जाने के डर से उसे फीरोजाबाद स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए। स्टेशन से युवती ने परिवारीजनों को फोन किया तो वह भी पहुंच गए। उन्होंने आरपीएफ को घटना से अवगत कराया है।
विज्ञापन

हरिद्वार के भगवानपुरा क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती को गांव के ही सिकंदर सैनी, नरेंद्र, अनिल और अमरजीत 12 जून को बहला फुसला कर अपने साथ लेकर आए थे। युवती के गायब होने पर उसकी मां ने थाना भगवानपुरा में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी और युवती को बरामद करने के लिए प्रयास करने लगी, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी। उधर आरोपी युवती को अलग-अलग शहरों में किराये पर मकान लेकर रहने लगे। किराये का मकान लेते समय सिंकदर सैनी युवती को अपनी पत्नी बताता था। सभी युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। कई बार उसकी पिटाई भी की गई। शनिवार को किसी तरह युवती ने फोन से परिवारीजनों को खुद के आगरा में होने की जानकारी दी। रविवार को परिवारीजन आगरा पहुंचे तब तक युवक उसे फीरोजाबाद लेकर पहुंच गए। वहां पकड़े जाने के डर से वह उसे फीरोजाबाद स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए। युवती ने परिवारीजनों को स्टेशन पर होने की जानकारी दी। रविवार शाम करीब सात बजे परिवारीजन स्टेशन पर पहुंचे तो उन्हें वह वहां मिल गई। वह युवती को लेकर थाना आरपीएफ पहुंचे और प्रभारी आरपीएफ राजीव वर्मा को घटनाक्रम से अवगत कराया। आरपीएफ प्रभारी का कहना है युवती को बरामद करने की सूचना हरिद्वार पुलिस को दी गई है। पुलिस के आने पर युवती उनके सुपुर्द कर दी जाएगी। सच क्या है यह जांच के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें