फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडली में पेयजल को लेकर महिलाओं का हंगामा

Thu, 26 Jun 2014 05:30 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। नगर के मोहल्ला टूंडली में पेयजल की भीषण समस्या बनी हुई है। मोहल्लेवासियों द्वारा कई बार शिकायतें करने के बावजूद भी पालिका प्रशासन ने समस्या का समाधान नहीं किया है। बुधवार को आक्रोशित महिलाओं ने पालिका प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। हाथों में खाली बर्तन लेकर विरोध जताया।
विज्ञापन

टूंडली में पिछले एक पखवाडे़ से पेयजल समस्या बनी हुई है। पालिका प्रशासन को कई बार अवगत कराया। पिछले दिनों नगर पालिका में जमकर हंगामा किया था। तब अधिशासी अधिकारी एके सिंह चौहान ने शीघ्र ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था यही नहीं मोहल्ले में पानी का टैंकर भी भिजवाया था। एक हफ्ता गुजर गया लेकिन पेयजल समस्या का समाधान तो दूर की बात पानी का टैंकर भी बंद हो गया। बुधवार को महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर विरोध प्रदर्शन किया। नगर पालिकाध्यक्षा एवं पालिका प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। चेतावनी दी है कि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया तो पालिका कार्यालय पर घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में गीतादेवी, उपासना, राजकुमारी, जयकला, उर्मिलादेवी आदि हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें