फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनेश्वर मिश्र गांव की गुणवत्ता परखेंगे अफसर

Wed, 25 Jun 2014 05:30 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। मंडी परिषद द्वारा जिले में जनेश्वर मिश्र ग्राम्य विकास योजना के तहत कराए कार्यों की जांच कराने का निर्णय डीएम विजय किरन आनंद ने लिया है। डीएम के साथ एसडीएम को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। गुणवत्ता खराब मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंडी परिषद की ओर से जनेश्वरमिश्र ग्राम विकास योजना में जिले में करीब 76 से अधिक गांवों में करोड़ों रुपया खर्च किया गया। गांवों की गलियों में सीसी निर्माण कराने के साथ ही नालियों का पक्का कराया गया। निर्माण कार्य होने के बाद इनके गुणवत्ता की जांच नहीं की। डीएम को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने ऐसे गांवों की रैंडम जांच कराने का निर्णय लिया है। जिले के सभी ब्लाकों के करीब एक दर्जन गांवों की जांच की जिम्मेदारी सौंप दी है।
जसराना ब्लाक के गांव बनवारा एवं एका ब्लाक के गांव जोधपुर में डीएम खुद ही जांच करने जाएंगे। शिकोहाबाद ब्लाक का रुधऊ एवं मदनपुर ब्लाक का गांव मढ़ैया चंद्रहंस की जिम्मेदारी एडीएम कमेंद्र सिंह को सौंपी है। एसडीएम सदर विजय सिंह को बरगदपुर व रूपवास के विकास की गुणवत्ता को परखेंगे। एसडीएम टूंडला अमित सिंह को नारखी ब्लाक का गांव पिपरौली एवं टूंडला ब्लाक का शिवसिंह पुर की जांच करेंगे। एसडीएम शिकोहाबाद रविंद्र सिंह अरांव के भारौल, मदनपुर के सूरजपुरदुगमई, एसडीएम जसराना जगत पाल सिंह को खैरगढ़ के शेखपुरा एवं जसराना के उतरारा की जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। दस दिन में ही जांच आख्या मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें