फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा महिला श्रमिकों के घर होंगे रोशन

Wed, 25 Jun 2014 05:30 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। मनरेगा में 35 दिन काम करने वाली महिला श्रमिकों के घर रोशनी से जगमगाएंगे। प्रशासन ने महिला श्रमिकों के घर सोलर लाइट लगाने का प्लान भी तैयार किया है। अनुदान के साथ ही बैंकों से ऋण दिलाया जाएगा। डीएम विजयकिरन आनंद ने योजना को लागू करने की तैयारी की है।
विज्ञापन

आर्यावर्त ग्रामीण बैंक द्वारा वित्तपोषित कराते हुए महिलाओं को सोलर लाइट की सुविधा दी जाएगी। मनरेगा में काम करने वाली महिला श्रमिकों के जॉबकार्ड बनाने के साथ ही खाता खुलवाया जाएगा। एक वर्ष में 35 दिन ही काम महिला को करना होगा। मजदूरी का धन उसके ही खाते में जमा होगा। महिला के घर 13650 रुपया की लागत से सोलर लाइट लगाई जाएगी। 3996 रुपया का अनुदान मिलेगा। 774 रुपया मार्जिन मनी तथा 8800 रुपया का ऋण बैंक के जरिए दिया जाएगा। महिला घर की रोशनी योजना के तहत प्रत्येक गांव में पांच से दस महिलाओं को कर लाभान्वित करने का निर्णय लिया है। बकरी पालन योजना को गतिमान बनाने का भी निर्णय लिया है। कम पूंजी लगाकर इनका पालन करने से भी अच्छा लाभ कमाया जा सकता है। पीडी डीआरडीए सर्वेशचंद्र यादव ने कहा कि महिला घर की रोशनी योजना के क्रियान्वयन का काम जिले में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें