फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी का पेंट ओएचई तार में फंसा

Mon, 26 May 2014 05:30 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। दिल्ली रेलखंड पर कलवा रेलवे स्टेशन के समीप राजधानी एक्सप्रेस के इंजन का पेंटो ओएचई तारों में फंस गया। इसके चलते पेंटो के साथ ही कई मीटर ओएचई तार टूट गया। राजधानी समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनें पिछले स्टेशनों पर खड़ी रहीं।
विज्ञापन

पटना से नई दिल्ली जा रही पटना- नईदिल्ली राजधानी एक्सप्रेस रविवार सुबह करीब आठ बजे जैसे ही कलवा स्टेशन के समीप पहुंची तभी अचानक ट्रेन के इंजन का पेंटो ओएचई तारों में उलझकर टूट गया। ओएचई तारों के टूटने से यह ट्रेन बीच रास्ते में खड़ी हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल ओएचई ब्रेक होने के साइरन बजाते हुए पीछे से जा रहीं अन्य राजधानी एक्सप्रेस व ट्रेनों को पिछले स्टेशनों पर रोक दिया गया। मरम्मत कार्य के लिए टावर बैगन को मौके पर भेजा गया। करीब दो घंटे बाद टूटे तारों को ठीक किया गया। तब कहीं जाकर पौने नौ बजे यातायात शुरू हो सका।
इसके चलते सियालदाह- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, भुवनेश्वर- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेन पिछले स्टेशनों पर खड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें