फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर- घर होगा विधवा पेंशन योजना का सत्यापन

Fri, 23 May 2014 05:30 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के भौतिक सत्यापन को कर संग्रहकर्ता घर-घर दस्तक देते नजर आएंगे। सभी टीसी को सत्यापन कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद लंबित योजनाओं पर तेज गति से काम करने के लिए शासन-प्रशासन रणनीति बना चुका है। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन को नगर पालिका के 15 कर संग्रहकर्ताओं को लगाया गया है। भौतिक सत्यापन के लिए वार्ड वाइज विधवा पेंशन धारक लाभार्थियों सूची सौंप दी गई है। विधवा की अपात्रता का उल्लेख करना होगा। मृतक, पुर्नविवाह, आय अधिक, बालिग पुत्र है या नहीं। मदद करते हैं या नहीं। अन्य किसी सरकारी योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं या नहीं। अपने-अपने वार्ड से संबंधित सभासद की निगरानी में तथा परियोजना आंगनबाड़ी कार्यकत्री से स्थलीय सहयोग प्राप्त कर सत्यापन की कार्रवाई एक सप्ताह में पूर्ण करनी होगी। राशि ऑनलाइन खातों में स्थानांतरित की जाएगी। इस संबंध में कर अधीक्षक राजेंद्र सिंह यादव ने सभी कर संग्रहकर्ताओं को चेतावनी दी सत्यापन में लापरवाही न बरतें।

इन्हें सौंपी सत्यापन की जिम्मेदारी
राशिद अली, सतीशचन्द्र, नारायण प्रताप, मुन्नालाल, ओमवीर सिंह, रघुवीर सिंह, छकौड़ीलाल, अमित कुमार, राजकुमार यादव, जमील अहमद, शाकिर अली, वेदप्रकाश शर्मा, श्यामप्रकाश, रफीक अहमद, अरविंद कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें