फीरोजाबाद। दीपावली में आधे शहर को विद्युत कटौती का दंश झेलना होगा। दो सब स्टेशनों पर पहले से ही लोड अधिक होने के कारण त्योहार पर अधिक लोड बढ़ने की संभावना विभागीय अधिकारी जता रहे हैं। इसलिए कटौती की बात कही जा रही है।
नगर क्षेत्र में बने नौ सब स्टेशनों में से औद्योगिक क्षेत्र के साथ एसएन फीडर पर क्षमता से अधिक लोड है। इस लोड को कम करने के लिए विभागीय अधिकारियों ने ककरऊ कोठी के साथ राजा का ताल पर सब स्टेशन बनवाने का निर्णय लिया था लेकिन जगह के अभाव में यह कार्य अधर में लटक गया।
अधिकारियों की माने तो इन सब स्टेशनों पर पहले से ही करीब 15 फीसदी लोड है। जिसमें दीपावली के त्योहार पर हर घर में बिजली का दस फीसदी लोड बढ़ जाता है। इस स्थिति में कटौती करना मजबूरी बन जाएगी।
इन क्षेत्रों में रहेगा संकट
हिमायूंपुर, मुरलीनगर, सुहाग नगर, मालवीय नगर, नगला पचिया, सुहाग नगर आंशिक, बोधाश्रम रोड, ककरऊ कोठी, जलेसर रोड, झील की पुलिया क्षेत्र हैं।
दिन के समय तो कटौती की जाएगी लेकिन शाम के समय पूरी सप्लाई दी जाएगी। कुछ मोहल्लों को ऐसे फीडरों से जोड़ने का काम किया जाएगा, जिन पर लोड कम हो।
एसडीओ, आरके पुष्कर