फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा छात्रसभा ने आंदोलन की चेतावनी

Wed, 13 Feb 2013 05:30 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। एमजी कालेज में प्राचार्य द्वारा सात छात्राओं के निलंबन वापसी की मांग को लेकर उप प्राचार्या से सपा नेताओं की बहस हो गई। छात्र नेताओं ने जल्द निलंबन वापसी न होने पर कालेज में आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

करीब दो सप्ताह पहले छात्रसंघ चुनाव में हेराफेरी का आरोप लगा हंगामा व प्राचार्या से अभद्रता करने वाली सात छात्राओं की निलंबन वापसी की मांग को लेकर सपा नेता मंगलवार को प्राचार्या से मिलने पहुंचे। प्राचार्या के आगरा जाने पर कालेज सपा नेता उप-प्राचार्या डा. ललिता शर्मा से मिले। सपा नेता योगेश गर्ग व पूर्व सपा छात्रसभा अध्यक्ष यतेंद्र यादव ने छात्राओं की जांच के बारे में पूछा, और निलंबन वापस लेने की बात कही। इस पर डा. ललिता शर्मा ने बताया छात्राओं व जिलाध्यक्ष की शिकायत पर तीन जांचे की जा रही हैं। जांच कमेटी की रिपोर्ट सौंपने के बाद ही इस पर निर्णय होगा। इस पर सपा नेता योगेश गर्ग का पारा हाई हो गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही जांच पूरी कर निलंबन वापस नहीं लिया गया तो सपा छात्रसभा आंदोलन करेगी। छात्राओं का कहना है कि वह प्राचार्या से लिखित माफी मांग चुकी हैं। प्राचार्या से मिलने गए लोगों में जितेंद्र भारद्वाज, आकाश गर्ग, विकास उपाध्याय, मुनींद्र यादव आदि मौजूद थे।
कांग्रेस ने की निलंबन की आलोचना
युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ने भी छात्राओं के निलंबन को गलत ठहराया है। जल्द ही निलंबन वापस न होने पर कांग्रेस ने भी कालेज के बाहर धरना देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की तीन जांच चल रही हैं। जांच पूरी होने के बाद छात्राओं का निलंबन वापस होगा। छात्राओं के भविष्य की चिंता उनको भी है।
प्राचार्या, डा. निर्मला यादव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें