फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून से सनी सड़कें, पांच की मौत

Sun, 09 Dec 2012 05:30 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की रात से शनिवार सुबह तक सड़क हादसों से कोहराम मचा रहा। रात को टूंडला-फीरोजाबाद के बीच हाईवे पर उसायनी के निकट ट्रैक्टर-ट्राली के कार से टकराने पर बड़ा हादसा होते-होते बच गया। वहीं सिरसागंज में खड़ी ट्राली से बाइक सवार तीन युवक टकरा गए। हादसे में तीनों की मौत हो गई। शनिवार को टूंडला थाना क्षेत्र के राजा के ताल में ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। वहीं जिला मुख्यालय के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।

ट्राली से टकराई बाइक, तीन मरे
सड़क पर खड़ी थी खाद की बोरियों से भरी पंचर ट्राली
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
टूंडला में ट्रक ने बाइक सवार रौंदा, ड्राइवर से मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसागंज। सिरसागंज में हुए सड़क हादसे का कहर एक साथ तीन परिवारों के ऊपर टूटा। दर्दनाक हादसे में एक ही गांव के बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद सोथरा गांव में कोहराम मच गया। वहीं जिला मुख्यालय और टूंडला में दो युवकों की दुर्घटना में मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम सोथरा निवासी रमन पुत्र फौरन सिंह कठेरिया (36), अरुण उर्फ पिंकू पुत्र ओमकार दिवाकर (30), मनोज पुत्र सरनाम सिंह (26) निवासी ग्राम सोथरा शुक्रवार की रात सिरसागंज में प्रमोद ठाकुर के यहां से विवाह समारोह से बाइक से गांव लौट रहे थे। रात करीब 11.30 बजे वह बाईपास क्रास करने के बाद गांव के रास्ते पर पहुंचे तभी खाद से भरी पंचर ट्राली से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। उन्हें उपचार के लिए ले जाया जाता तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जिला मुख्यालय के समीप गुरुवार रात मार्ग पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भीमा उर्फ मनीष पुत्र कन्हैयालाल निवासी कानपुर देहात की मौत हो गई।। वहीं टूंडला थाना क्षेत्र के गांव राजा का ताल निवासी नेत्रपाल 45 पुत्र फतेह सिंह शनिवार सुबह 11.30 बजे करीब बाइक से दूध लेकर फीरोजाबाद जा रहा था। वह जैसे ही हाईवे पर मास्टर ढाबा के निकट पहुंचा तभी ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे में नेत्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने ट्रक चालक को दबोच लिया। जमकर मारपीट करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक के भाई दलवीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


अब कैसे चलेगी परिवार की गाड़ी
सिरसागंज (ब्यूरो)। एक साथ हुई तीन युवकों की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल था। महिलाओं के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन था। दोपहर बाद जब युवकों के शव गांव में पहुंचे तो हर किसी की आंख नम थीं। तीनों युवक अपने परिवार के कमाऊ पूत थे। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने गृहस्थी चलाने का संकट खड़ा हो गया है।

नहीं जले गांव में चूल्हे
सिरसागंज (ब्यूरो)। हादसे के बाद गांव में चीखपुकार मची हुई थी। मृतकों के घर दिलाशा देने वालों का तांता लगा हुआ था। गांव में चूल्हे तक नहीं जले।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें