फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा वापस लेने को जान से मारने की दे रहे धमकी

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीटकर घर से निकाल दिया। जब विवाहिता ने मामला दर्ज करा दिया तो अब ससुरालीजन उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी ससुरालियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

गांव मदावली निवासी नसीबन बेगम का निकाह सात वर्ष पूर्व थाना नारखी के गांव नगला बीच निवासी यूनुसरजा केसाथ हुआ था। निकाह में उसके पिता ने करीब चार लाख रुपये खर्च किया था, किंतु ससुरालीजन इससे संतुष्ट नहीं थे। कार की डिमांड करने लगे। जब उन्हें पैसा नहीं मिला तो उन्होंने उसके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। 10 अक्तूबर 2011 को उसे मारपीटकर दोनों बच्चों सहित घर से निकाल दिया। बच्चों का हवाला देते हुए 25 अगस्त को स्वयं ईद के दिन ससुराल गयी, किंतु उन्होंने उसे रखना तो दूर घर में भी नहीं घुसने दिया तथा धमकी दी कि फिर आयी तो हत्या कर देंगे।
नसीबन बेगम ने पति यूनुसरजा, देवर जफरुद्दीन व अमरुद्दीन ननद रिजवाना व अमीजवानो, सास जमीला बेगम ससुर निसार खां के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी। अब ससुरालीजन उसे मुकद्दमा वापस लेने को धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित नसीबन ने पुलिस अधीक्षक अपर्णा सिंह से ससुरालियों के विरुद्ध जान से मारने की धमकियां देने एवं उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने की गुहार लगायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें