फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस परिचालक से मारपीट कर नगदी लूटी

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह आगरा रामबाग की सवारी बैठाने पर आटो चालकों ने बस परिचालक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। किराये की रकम 8,364 रुपये लूट ले गए। घायल बस परिचालक ने आटो चालकों के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन

घटना शनिवार प्रात: छह बजे की है। आगरा फाउंड्री नगर डिपो की सिटी बस का परिचालक श्यामवीर निवासी चिरौली थाना बरहन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की टिकट बना रहा था। तभी एक फौजी आगरा रामबाग जाने के लिए बस में चढ़ गया। श्यामवीर उससे मना कर पाता वहां मौजूद आटो चालकों ने बस को रुकवा लिया। श्यामवीर के साथ मारपीट कर दी। उसके पास मौजूद 8,364 रुपये लूट लिए। घायल श्यामवीर ने थाना पुलिस को घटना से अवगत कराते हुए तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। पुलिस मारपीट की घटना बता रही है। श्यामवीर का कहना है कि आटो चालक भी आगरा रामबाग के लिए सवारियां बैठा रहे थे। फौजी का बस में चढ़ना आटो चालकों को नागवार लगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें