फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों की मौत के बाद कारखाने बंद

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। जाटवपुरी चौराहे पर पांच श्रमिकों की मौत के बाद कांच फैक्ट्रियों में काम नहीं लग सका। अधिकांश श्रमिक काम पर नहीं गए। इसके कारण कांच फैक्ट्रियों की भट्टियां बिना काम के ही धधकती रहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को तड़के जाटवपुरी चौराहे पर उन पांच श्रमिकों की मौत हो गई तो विभिन्न कांच कारखानों में काम करने के लिए जाते हैं। पांच श्रमिकों की मौत और करीब बीस के घायल होने की घटना के बाद श्रमिक जाटवपुरी चौराहे पर जमा हो गए। दूसरी मंडियों के श्रमिक भी यहां पहुंच गए। यही कारण रहा कि किसी भी फैक्टरी में शुक्रवार को काम नहीं लग सका। घटना स्थल के करीब कोहिनूर ग्लास हो या फिर दिनेश ग्लास सहित मुसलिम बाहुल्य क्षेत्र के कारखानों में कामकाज बंद था। भट्टियों में गैस धधकती रही। इधर दीपावली का अवकाश होने के कारण पिछले तीन दिनों से कामकाज वैसे ही चूड़ी कारखानों में बंद चल रहा था। कांच उद्योग क्रांतिकारी मजदूर संगठन के भूरी सिंह यादव ने कहा कि अधिकांश फैक्ट्रियों में कामकाज बंद रहा है। शनिवार को शोकसभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कामकाज की शुरूआत सोमवार से हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें