फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन करोड़ की रही त्योहार की मिठास

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। दीपावली पर मिष्ठान की खूब बिक्री हुई। कई दुकानों से ग्राहकों को बैरंग लौटना पड़ा। भीड़ के कारण दुकानदार मिष्ठान तक नहीं दे सके। सुहागनगरी में करीब तीन करोड़ की मिठाइयों का कारोबार रहा। शाम के समय बाजार में छेना नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन

दुकानदारों ने इस त्योहार पर होने वाली बिक्री को ध्यान में रखते हुए तैयारी तो काफी की थी, लेकिन डिमांड अधिक होने के कारण दीपावली की शाम को कई दुकानों पर मिष्ठान ही खत्म हो गया था। सदर बाजार की अधिकांश दुकानों पर लोगों को छैना नहीं मिल पा रहा था। प्रमुख दुकानों पर आलम यह दिखाई दिया कि ग्राहक पहले लेने की जल्दी में थे। किसी को दस डिब्बों की जरूरत थी लेकिन उसे पांच ही मिल पा रहे थे। यही हाल बूंदी के लड्डुओं का रहा। मुख्य बाजार में छैना एवं लड्डू नहीं मिले तो लोगों को क्षेत्रीय बाजारों से खरीदना पड़ा। त्योहार ने लोगों को तीन करोड़ की मिठाइयों का स्वाद चखाया। वहीं कई लोगों ने डिब्बा बंद मिष्ठान को खरीदकर त्योहार को मनाया। इस तरह की स्थिति पहली बार बाजार में देखने को मिली।


भैया दूज की तैयारी में जुटे विक्रेता
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। दीपावली पर मिष्ठान की बिक्री हो जाने के साथ अब मिष्ठान विक्रेताओं ने भैया दूज की तैयारी शुरू कर दी। दूध के साथ ही मावा एवं अन्य सामग्री को जुटाया जा रहा है। प्रमुख मिष्ठान विक्रेताओं ने दूधियों से पहले ही दूध बुक करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें