फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया दूज पर वाहनों में रहेगी मारामारी

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। भैया दूज का पर्व आज मनाया जाएगा। बहनें भाई के तिलक लगाकर लंबी उम्र की कामना करेंगी। भाइयोें के घर जाने के लिए बसों में मारामारी रहेगी। हर कोई बहन से तिलक कराने के लिए जाएगा।
विज्ञापन

भैया दूज के लिए बहने तो एक दिन पहले ही घर से निकल ली। ताकि वाहनों की किल्लत से बचा जा सके। क्योंकि सबसे अधिक दिक्कत सिंगल रूटों पर होती है। इधर दूज की भीड़ को ध्यान मे रखते हुए सिंगल रूटों पर संचालित होने वाले वाहन संचालकों ने पूरी तैयारी की है। बसों को चालू रखने के साथ ही डग्गेमार वाहन चालकों ने भी जरूरत के अनुरूप वाहनों को भेजने की तैयारी की। इसके लिए स्थानीय रोडवेज बस स्टेंड पर प्राइवेट बस संचालकों ने बसों को लगाने की पहले से ही तैयारी कर ली है। ताकि जिस रूट की सर्वाधिक सवारियां दिखाई दें उसी ओर के लिए गाड़ी को चला दिया जाए। जिले में सबसे अधिक दिक्कत जलेसर रोड, कोटला रोड, मटसेना रोड के साथ ही फतेहाबाद रोड पर रहेगी। क्योंकि यहां पर प्राइवेट बसों का संचालन होता है हालांकि प्राइवेट बस ऑपरेटर भी बेहतर व्यवस्था देने की तैयारी कर रहे हैं।

परिवहन निगम ने बसों के बढ़ाए चक्कर
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। भैया दूज पर यात्रियों के निकलने वाली भीड़ को ध्यान में रखकर परिवहन निगम ने व्यापक तैयारी की है। 60 बसें दौड़ती दिखाई देंगी। इसके साथ ही जहां के अधिक यात्री होंगे वहां के लिए बसों को लगाया जाएगा। परिवहन निगम के शिकोहाबाद डिपो के एआरएम मदन लाल ने कहा कि भैया दूज पर परिवहन निगम के सभी बसों को संचालित किया जाएगा। इस दौरान लोकल पर ज्यादा ध्यान दिया है। शिकोहाबाद से आगरा, मैनपुरी, इटावा एवं एटा आदि रूटों पर बसों को चलाया जाएगा। लंबी रूट की बसों में कटौती की जा रही है। यदि कहीं की ज्यादा सवारियां दिखाई देंगी तो वहां के लिए बसों को भेजा जाएगा। चालकों एवं परिचालकों के लिए 13- 17 नवंबर तक विशेष इंसेटिव दिया जा रहा है। बसों के चक्कर बढ़ाए जा रहे हैं यदि कोई चालक अथवा परिचालक निर्धारित आय से अधिक कमाकर देगा तो उसे बढ़ी आय की 15 प्रतिशत धनराशि नकद भुगतान दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें