फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में मरीज हुए बेहाल

Wed, 29 Aug 2012 12:00 PM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। जिला अस्पताल में मरीजों को राहत नहीं मिल रहीं है। अस्पताल में डाक्टर नहीं मिलते और मरीज परेशान होकर लौट रहे है। ऐसा ही हाल मंगलवार को जिला अस्पताल में नजर आया और परेशान मरीज व्यवस्था को कोस रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल के चर्म रोग कक्ष के बाहर मरीज कतार में लगेे हुए थे, लेकिन चर्म रोग के चिकित्सक की ओपीडी पर कुंडी लगी थी। काफी देर तक मरीज इलाज की आस में खड़े रहे। बाद में कक्ष केे बाहर ताला डाल दिया गया। इसके बाद कक्ष नंबर चार के बाहर भी मरीजों की भीड़ थी। डाक्टर कक्ष में दो कर्मचारी बैठे थे। डाक्टर के बारे में पूछने पर फरिहा से आई मरीज कमला देवी को तो उन्होंने हड़का दिया। इसके बाद कई दिन से बीमार दीनदयाल गुप्ता बोधआश्रम के रहने वाले को उन्होंने धकियाते हुए बाहर कर दिया। इसके बाद गेट में ताला डाल दिया। ताला पड़ने पर मरीजों के पूछने पर कहा कि डाक्टर कौशिक बोर्ड की मीटिंग पर गए है। हृदय रोग विभाग में भी मरीजों की भीड़ थी पर ओपीडी पर ताला लगा था। दंत रोग विशेषज्ञ डा. वीएम चौरसिया के कमरें में भी ताला पड़ा था। कक्ष संख्या 17 अस्थि रोग भी बंद था। पूरे अस्पताल में मरीज गरमी में लाइन में खड़े होकर बिलबिला रहे थे और डाक्टर साहब का कोई अता-पता नहीं था। केवल बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर ही ओपीडी में मरीजों को देखते मिले। इस बारे में अस्पताल सीएमएस डा. वीएस यादव का कहना है कि चर्म रोग के डाक्टर आरए सुधाकर नाइट ड्यूटी पर थे, इसलिये वह नहीं आये। जबकि इएनटी सर्जन कौशिक विकलांग बोर्ड में गये थे। हृदय रोग विशेषज्ञ आरए पांडेय इमरजेंसी कर रहे थे। जबकि दंत रोग चिकित्सक वीएम चौरसिया का ट्रांसफर डेढ़ माह पहले हो गया था तब से बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें