फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठवें चरण में 173 में से 96 का हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
टूंडला सीएचसी पर कोरोना वैक्सीन लगवाते ईओ मुकेश कुमार - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बृहस्पतिवार को फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण किया गया। हालांकि पात्रों के न पहुंचने के चलते लक्ष्य के सापेक्ष कम ही लोगों क ा टीकाकरण हो सका।
विज्ञापन

सीएचसी पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएम गुप्ता के निर्देशन में पुलिस विभाग तथा नगर पालिका टूंडला के अधिकारियों तथा कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया। वैक्सीनेशन बूथ का शुभारंभ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसएम गुप्ता द्वारा किया गया। अधीक्षक डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि छठवें चरण में 173 लोगों का टीकाकरण का लक्ष्य था, शाम चार बजे तक मात्र 96 लोगों का ही टीकाकरण किया जा सका। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के टीकाकरण हुआ उन्हें आधा घंटा तक सामुदायिक स्वास्थ्य कें द्र पर ही रखा गया। किसी को भी किसी प्रकार की समस्या पैदा नहीं हुई। सभी आधा घंटा बाद अपने-अपने कार्य पर वापस चले गए। छूटे हुए फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें