फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो - अखिलेश का मुख्यमंत्री का तंज -जिन्हें कुंभ में कैंप लगाकर रहना चाहिए उन्हें सता सौंप दी है

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा पीएम की रेस में नहीं, देश की रक्षा के लिए किया गठबंधन: अखिलेश
विज्ञापन

शिकोहाबाद। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी की योगी सरकार पर कई तंज कसे। उन्होंने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री को पूजा पाठ से ही फुरसत नहीं है। जिन्हें कुंभ में कैंप लगाकर रहना था उन्हें सत्ता सौंप दी है।
विज्ञापन

बटेश्वर रोड पर सोमवार को एक निजी कार्यक्रम में आए अखिलेश यादव ने कहा अफसोस की बात है कि मुख्यमंत्री योगी सन्यासी हैं और उन्हीं के शासन में शराब से मौतें हो रही हैं। यूपी में भाजपा नेताओं की मिलीभगत से अवैध शराब का धंधा चल रहा है। प्रयागराज में कुंभ चल रहा है और वहीं छात्रसंघ का चुनाव चल रहा था, यहां भाजपा नेताओं के इशारे पर बम फेंके गए। वृंदावन में सोमवार को पीएम मोदी के आयोजन पर सवाल खड़ा किया। कहा, शायद पीएम को नहीं पता सपा सरकार ने 11 स्थानों पर अक्षय पात्र योजना शुरू की थी जिसे मुख्यमंत्री ने बंद करा दिया। बोले, हमारी सरकार आई तो इससे भी अच्छा कुंभ लगाएंगे। सपा पीएम की रेस में नहीं है। देश और संविधान की रक्षा के लिए बसपा से गठबंधन किया है कई दल हमारे साथ हैं। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, सांसद अक्षय यादव, पूर्व मंत्री अशोक यादव, विजेंद्र सिंह यादव, राहुल यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें