फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तिलक नगर और गुंजन एन्क्लेव से पकड़े 85 बंदर

Sun, 09 Mar 2025 12:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
गोपाल आश्रम में बंदर पकड़ने के लिए रखा गया पिंजडा।  - फोटो : गोपाल आश्रम में बंदर पकड़ने के लिए रखा गया पिंजडा।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अभियान के दूसरे दिन नगर निगम के दस्ते ने तिलक नगर और गुंजन एन्क्लेव से 85 बंदरों को पकड़ा। अभियान के मद्देनजर निगम की टीमें शनिवार को भी जाल लेकर शहर के विभिन्न हिस्सों में दौंडती दिखीं।
विज्ञापन

बंदरों के उत्पात से परेशान लोगों की शिकायत पर निगम अभियान चला रहा है। बंदरों को पकड़ने के लिए मथुरा से दस्ता बुलाया गया है। बंदर पकड़ने का अभियान शुक्रवार से शुरू हुआ। अभियान के दूसरे दिन शनिवार को निगम की टीम ने मोहल्ला तिलक नगर एवं गुंजन एन्क्लेव में जाल बिछाया। कई घंटे की मशक्कत के बाद निगम की टीम ने दोनों स्थानों से 85 बंदरों को पकड़ा। पकड़े गए बंदरों को वन विभाग के चिह्नित वन क्षेत्र में छोड़ा गया। सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद ने बताया बंदर पकड़ने के लिए अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें