फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आईटीआई की पहली मेरिट में 80 फीसद छात्र-छात्राओं ने कराए प्रवेश

Sat, 12 Jul 2025 01:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले की सरकारी व निजी 40 आईटीआई में छह हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है। पहली मेरिट के प्रवेश शुक्रवार को संपन्न हो गए। इसमें शामिल 80 फीसदी से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रवेश सुनिश्चित करा लिया है। सभी आईटीआई में आखिरी दिन प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं की लाइन लगी रही।
विज्ञापन


आईटीआई शिकोहाबाद की प्रधानाचार्य नेहा बाजपेई ने बताया कि बताया कि सरकारी व निजी आईटीआई में प्रवेश के लिए पहली मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया दो जुलाई से शुरू हो गई थी। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं को आठ जुलाई तक प्रवेश कराने का मौका दिया गया। इसके बाद प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं को 11 जुलाई तक प्रवेश के लिए मौका दिया गया। जो अब पूरा हो चुका है और मेरिट में शामिल 80 फीसदी से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रवेश करा लिए हैं।
उन्होंने बताया कि अब जल्द ही दूसरी मेरिट आएगी तो उसमें शामिल छात्र-छात्राओं के प्रवेश किए जाएंगे। इसके लिए सभी आईटीआई तैयार हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार प्रवेश पाने के लिए विद्यार्थियों में उत्साह देखा जा रहा है। बताया कि जिले की आईटीआई में फिटर, विद्युत कार, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, रेफ्रिजरेटर एंड एसी, मशीनिस्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वायरमैन, वेल्डर, कोपा, आशुलिपिक हिंदी, सिलाई, बेसिक कॉस्मेटोलॉजी, इलेक्ट्रिक व्हीकल,एडवांस प्लंबिग और रोबोटिक्टस के ट्रेड संचालित हैं। इन सभी ट्रेड में सरकारी व निजी आईटीआई में प्रवेश लिए जा रहे हैं। प्रवेश प्रक्रिया मिले दिशा-निर्देश के आधार पर चल रही हैं। अब दूसरी मेरिट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें