फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सरिया से गेंद उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया 8 साल का मासूम, झुलसा

विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसा मासूम। संवाद - फोटो : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसा मासूम। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना मटसैना क्षेत्र के गांव शेरपुर में बुधवार को घर की छत पर लोहे की सरिया से गेंद उतारते समय आठ वर्षीय मासूम बच्चा पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट का जोरदार झटका लगते ही मासूम अचेत होकर छत पर गिर पड़ा। परिजन उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव शेरपुर निवासी योगेश का आठ वर्षीय पुत्र वंशी बुधवार दोपहर घर पर खेल रहा था। इसी दौरान उसकी मां गीता घर के बाथरूम में नहाने चली गईं। मां को व्यस्त देख वंशी नल का एक लोहे का सरिया उठाकर छत पर चला गया, जहां उसकी गेंद फंसी हुई थी। जैसे ही उसने सरिया बढ़ाकर गेंद को उतारने का प्रयास किया, सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया।
सरिया छूते ही तेज करंट की चपेट में आकर मासूम वंशी चीखकर अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। छत से आवाज और छटपटाने की आहट सुनकर परिजन और आसपास के लोग दौड़कर ऊपर पहुंचे। बच्चे को बदहवास हालत में पड़ा देख परिवार में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

परिजन मासूम को तुरंत मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसका आपातकालीन उपचार शुरू किया। हादसे में मासूम के हाथ और पैर गंभीर रूप से झुलस गए थे तथा शरीर पर छले पड़ गए थे। प्राथमिक इलाज के बाद देर रात चिकित्सकों ने उसे बर्न वार्ड रेफर कर दिया, जहां उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें