फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिले की 8 महिला खिलाड़ी रवाना

Thu, 15 Jan 2026 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले की आठ प्रतिभावान महिला एथलेटिक्स खिलाड़ियों का चयन आगरा मंडल स्तरीय टीम में हुआ है। चयनित खिलाड़ी बृहस्पतिवार को जिले से अयोध्या के लिए रवाना हुईं, जहां वे प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। यह प्रतियोगिता 15 और 16 जनवरी को अयोध्या में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

जिले से चयनित इन खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन और पदक जीतने की उम्मीद जताई जा रही है। आगरा मंडल टीम में जगह बनाने वाली इन महिला खिलाड़ियों ने मंडल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयन हासिल किया है।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुई खिलाड़ियों में काजल शर्मा, नेहा, चावली कुमारी, वंदना, हर्षिता सिंह धनखड़, अन्नू, मन्नू और रिकिता वर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन

दाऊदयाल स्टेडियम के कोच अभिषेक यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश भर से चयनित टीमें भाग लेंगी, जिसमें सीनियर महिला वर्ग की विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाएं आयोजित होंगी। जिले की इन आठ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर अब सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें