फिरोजाबाद। भारत सरकार की नवाचारों को प्रोत्साहित करने के लिए इंस्पायर्ड अवार्ड योजना में जिले के बाल वैज्ञानिकों ने अपनी जगह बनाई है। इस योजना में 77 विद्यार्थियों के विचारों को शासन स्तर चयनित किया गया है। यह संख्या अभी तक चयनित विचारों में सर्वाधिक हैं।इंस्पायर्ड अवार्ड मानक योजना के जनपदीय सह नोडल अधिकारी अश्वनी जैन ने बताया जनपद से लगभग 3600 विद्यार्थियों ने विचार ऑनलाइन माध्यम से सरकार को भेजे थे। उन्होंने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को नवाचार मॉडल बनाने के लिए सरकार उनके बैंक खाते में दस हजार रुपये भेजेगी। इसके बाद जनपदीय प्रदर्शनी में चयनित होने वाले मॉडलों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। डीआईओएस धीरेंद्र कुमार और बीएसए आशीष कुमार पांडेय ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।
इन छात्रों का किया गया चयन
करिश्मा कुमारी, जितेन्द्र, युनेश कुमार, मोनिका, अंशिका, अरशद मोहम्मद, हैप्पी, गोपाल, अंशुल प्रताप सिंह, रागिनी कुमारी, गुलशन, ललिता, शाहीन, रंचन वर्मा, अदीबा शेख, खुशी, गुंजन, शिवानी, नेहा, मानसी, कशिश, मोन्टी, निशा, लता, आसमा, इमरान, चंदन कुमार, सोमवती, प्रिया, भावना, विशाल कुमार, दर्शनी राजपूत, रोशनी, देवांश, पिंकी, तन्वी शर्मा, भूपेंद्र, पुरुषोत्तम, पवन कुमार, मुनेन्द्र प्रताप सिंह, राखी, कामिनी, टीना, रिचा, अनूप कुमार, अनुष्का, वाशु देव, कृति, विकास, लवलेश, प्रयांशी, आकाश, मयंक कुमार, दीपक बघेल, सनी प्रताप, अक्षिता बघेल, आरती, निखिल, सनवीर, शोभित यादव, प्रिंस, स्वेता, तमन्ना, अरुण प्रताप सिंह, प्रांशु, शिवम कुमार, प्रांशु, मोना, लक्ष्मी, नीतेश, तनिष्क गुप्ता, रुचि, आर्यन, कृष्ण कान्त, रामलखन, राखी, कृष्णा का चयन किया गया।