फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा की दुकान पर मिला 7200 ऑक्सीटोसन इंजेक्शन, 21 टीन सरसों का तेल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो ए5
विज्ञापन

चारे की दुकान पर मिले 72 सौ ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने 21 टीन सरसों का तेल जब्त
-एसडीएम सदर के साथ औषधि प्रशासन विभाग ने की मटसेना स्थित दुकान पर छापामार कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने थाना मटसेना के समीप एक दुकान पर छापा मारा। कार्रवाई में दुधारू पशुओं को लगाए जाने वाला 72 सौ ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की खेप जब्त की है। इसके अतिरिक्त दुकान से 21 टीन सरसों का तेल और रिफाइंड भी सील की गई है।
एसडीएम सदर बुशरा बानो के साथ जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान दुधारू पशुओं से दूध दोहन के लिए पशु पालकों द्वारा प्रयोग किया जाने वाले 72 सौ ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन जब्त किए। इसका नमूना लेकर औषधि निरीक्षक सुनील कुमार ने जांच के लिए भेजा है। दुकान से 21 टीन सरसों के तेल भी संदिग्ध होने पर जब्त किया गया है। इसके साथ ही 40 लीटर रिफाइंड ऑयल भी पकड़ा गया। टीम ने रंगीन कचरी का नमूना लिया। करीब 260 किलोग्राम रंगीन कचरी को सील कर दिया। नमकीन के 20 पैकेट को भी विभाग ने सील कर दिया है। कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी बीएस कुशवाह, अरुण मिश्रा, विनय यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घी, पनीर का नमूना लिया
खाद्य विभाग की टीम ने पचोखरा स्थित प्रमोद की डेयरी से पनीर और घी का नमूना संकलित किया। कार्रवाई देखकर अन्य दुकानें भी बंद हो गईं।
दो वर्ष का हो सकता कारावास
जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि दूध उतारने के लिए ऑक्सीटोसिन का प्रयोग कानून अपराध है। यह पशु क्रूरता अधिनियम की श्रेणी में आता है। इसका प्रयोग करते पकड़े जाने पर दो वर्ष का कारावास हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें