कठफोरी। शौर्य चक्र से सम्मानित विजय कुमार यादव का पैतृक गांव नगला गुलाल पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, विधायक हरिओम यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप ने उनके घर पहुंचकर स्वागत किया।
इस दौरान युवा इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। इस मौके पर देवेंद्र सिंह यादव, जोधा सिंह यादव, रामरतन, रामवीर, रामलखन, अजयवीर सिंह, तोताराम आदि मौजूद थे।