फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टूंडला- जन आरोग्य मेले में 67 लोगों की हुई जांच, 35 को बांटे आयुष्मान कार्ड

Mon, 02 Oct 2023 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कच्चा टूंडला पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बांटे गए।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रहीं जन स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनमानस तक पहचाने में स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा पूर्ण सहयोग दिया जाए। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने स्वास्थ्य समाज एवं देश के प्रति जिम्मेदार रहना चाहिए। अपने आसपास गंदगी, जलभराव न होने दें। उन्होंने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कच्चा टूंडला के स्टाफ को लगातार द्वितीय वर्ष कायाकल्प अवार्ड जीतने पर बधाई दी।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. ललित प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला प्रत्येक रविवार को नगरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगता है, जिसमें सभी प्रकार के मरीज की जांच की जाती है। मेले में 67 मरीजों की जांच की गई। 35 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। प्रसून प्रताप सिंह ने कहा कि यदि चिकित्साधिकारी एवं नोडल अधिकारी का इसी प्रकार सहयोग मिलता रहा तो वे आगे भी कायाकल्प अवार्ड जीतते रहेंगे। जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह बघेल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा, सुशील चक, जोंटी चौधरी, अनंत प्रताप सिंह गुल्लू, मनप्रीत सिंह कीर, रोहित कुमार, शिखा सिंह, हेमा सिंह, कमलेश, ममता, मनोरमा, साधना, सत्यप्रभा, रेखा शर्मा आदि स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें