रक्तदान करने के बाद प्राप्त प्रमाण पत्रों को दिखाते रक्तदानी। स्रोतः पुलिस
- फोटो : रक्तदान करने के बाद प्राप्त प्रमाण पत्रों को दिखाते रक्तदानी। स्रोतः पुलिस
फिरोजाबाद। जिले में चल रहे यातायात माह नवंबर-2025 के जागरूकता अभियान के क्रम में बुधवार को जिला पुलिस ने एक सामाजिक पहल की है। यातायात माह के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों की जान बचाने के नेक उद्देश्य से पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इसमें जिले पुलिस के अधिकारियों, कर्मचारियों और विशेष रूप से रिक्रूट आरक्षियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 60 पुलिसकर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि इस शिविर का मुख्य फोकस सड़क हादसों में घायल हुए पीड़ितों को आपातकालीन स्थिति में तुरंत रक्त उपलब्ध कराना है। शिविर में उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन और ब्लड बैंक पुलिस अस्पताल का विशेष सहयोग रहा। रक्तदान करने वाले सभी 60 पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र वितरित किए गए।