फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 43 शिक्षक, कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान एक बार फिर शिक्षकों की लापरवाही उजागर हुई है। जिला टास्क फोर्स समिति द्वारा 01 से 15 जुलाई के बीच विद्यालयों के निरीक्षण में 43 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए। इन शिक्षकों को बीएसए ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। अन्यथा वेतन रोकने की कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण बीईओ, जिला समन्वयक और अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। अनुपस्थित मिलने वाले शिक्षकों की रिपोर्ट प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड़ की थी। शिकोहाबाद ब्लॉक में सबसे ज्यादा खराब स्थिति देखने को मिली। 24 शिक्षक शिकोहाबाद ब्लॉक में ही गैर हाजिर मिले हैं। जबकि 19 शिक्षक अन्य ब्लाकों में हैं। बीएसए ने शिक्षकों को स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं। बीएसए आशीष पांडेय ने बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरीक्षण किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें