फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में रविवार को दो चिकित्सक समेत 36 और कोरोना के मरीज मिले। जिले में सक्रिय मामले बढ़कर 86 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों के घर जाकर दवाई की किट दी। मेडिकल कॉलेज कैंपस में रहने वाले एक चिकित्सक और रामनगर स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक को कोरोना की पुष्टि हुई है। शिकोहाबाद विधायक के संपर्क में आए तीन और लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं।
हजरतपुर में 44 वर्षीय पुरुष, सैलई में 25 वर्षीय महिला, पुलिस लाइन दबरई में 32 वर्षीय एक पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप है। शहर के माता वाला बाग में चार मरीज, गांधी पार्क चौराहा के निकट एक ही परिवार के तीन लोग, घंटाघर गली नंबर चार में 15 वर्षीय युवक, टूंडला के बसई रोड़, शहर के ठारपूठा में 23 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित मिली।
गुरुग्राम से जैन नगर में लौटी 23 वर्षीय युवती के अलावा तीन और लोग, सीएल जैन कॉलेज के किट एक 26 वर्षीय युवक, सरस्वती नगर में 29 वर्षीय युवती, तिलक नगर निवासी 41 वर्षीय पुरुष, एफएम गार्डन में दंपती, जलेसर रोड स्थित शिव नगर गली नंबर एक में 41 वर्षीय महिला, विभव नगर में 33 वर्षीय युवती को संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। गुंजन कॉलोनी में 35 वर्षीय युवती, पांच वर्षीय बच्ची, सिरसागंज होली वाली गली में 17 वर्षीय युवती, रामनगर में दो युवक, टूंडला में 24 वर्षीय युवती को कोरोना की पुष्टि हुई।