फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तस्करों से बरामद 32 किलो मादक पदार्थ कराया नष्ट

Fri, 07 Mar 2025 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। न्यायालय के में आदेश पर जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने तस्करी के ते लिए ले जाते समय पकड़े गए मादक पदार्थ को आईजी आगरा दीपक कुमार के निर्देशन में गठित कमेटी की देखरेख में आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र की फैक्टरी में नष्ट कराया है। नष्ट के कराए गए मादक पदार्थ की कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

जिले की पुलिस और जीआरपी ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उनके पास से चरस, गांजा, डायजापाम, नशीला पाउडर भी बरामद किया गया था। इसकी मात्रा 32 किलो 794 ग्राम बताई गई है। मादक पदार्थ को आगरा थाना एत्मादपुर के धरैरा स्थित जेआरआर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में नष्ट कराया गया। सीओ सदर चंचल त्यागी ने बताया कि अब तक 1470 मामलों में कुल 21 क्विंटल 10 किलोग्राम मादक पदार्थों को भट्ठी में नष्ट कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें