फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दावत खाने जा रहे भाइयों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत

Thu, 06 Mar 2025 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम पटसुरी से जहांगीरपुर दावत खाने जा रहे दो भाइयों को एक ट्रैक्टर चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। जहां हादसे में एक भाई की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक भाई गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन

मामला बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े 7 बजे का है। पटसुरी निवासी शिवम( 19 )अपने भाई ध्रुव (15) पुत्र उदय सिंह पास के ही गांव जहांगीरपुर में दावत खाने बाइक से जा रहा था। लेकिन मदनपुर प्याऊ के पास एक ट्रैक्टर चालक ने शिवम की बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भाई ध्रुव गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना मिलने पर जब शिवम के परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो वहां चीख पुकार मच गई। वहीं मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शिवम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ध्रुव को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें