फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शराब के ठेके में निवेश के नाम पर 26 लाख की धोखाधड़ी

Fri, 26 Dec 2025 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में व्यापारिक साझेदारी के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है। राम नगर निवासी एक कारोबारी से शराब के ठेके में मुनाफे का झांसा देकर 26 लाख रुपये हड़प लिए गए। पीड़ित ने न्यायालय में इंसाफ की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर लाइनपार थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन


यमुना रोड स्थित राठौर आयरन ट्रेडर्स के स्वामी मोहित राठौर ने आरोप लगाया है कि मैनपुरी गेट निवासी संतोष राठौर और उनकी पत्नी रूबी देवी ने उन्हें अपने शराब के ठेकों में निवेश करने पर आधा मुनाफा देने का लालच दिया था। उनकी बातों में आकर मोहित ने फरवरी 2020 में करीब 26 लाख रुपये उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए।

रुपया लेने के बाद न तो मोहित को बहीखाते दिखाए गए और न ही ठेके पर आने दिया गया। जब पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे, तो आरोपियों ने साफ इन्कार कर दिया। हद तो तब हो गई जब 7 जुलाई 2025 को आरोपी अपने साथियों के साथ पीड़ित के घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मोहित के साथ बुरी तरह मारपीट की।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि थाने और एसएसपी कार्यालय में शिकायत के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो उन्होंने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। इंस्पेक्टर रमित आर्या ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें