टूंडला के गांव ठार हीरासिंह में जले हुए कपडे़ दिखाते पीडि़त परिवारसंवाद
- फोटो : टूंडला के गांव ठार हीरासिंह में जले हुए कपडे़ दिखाते पीडि़त परिवार संवाद
टूंडला। घर में कमरे में जलाई गई मोमबत्ती के गिरने से आग लग गई। आग में चारपाई, बिस्तर और कपड़े जलकर राख हो गए। जब तक परिवार आग बुझा पाता घर का काफी सामान जल गया। परिजन ने आर्थिक ममद की गुहार लगाई है।
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव ठार हीरा सिंह निवासी मुनेशा देवी के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसके चलते उनके घर में बिजली कनेक्शन नहीं है। वह रात्रि होने पर तेल का दीपक अथवा मोमबत्ती ही जलाती हैं। शुक्रवार सुबह छह बजे अंधेरा होने पर मोमबत्ती जलाकर घरेलू काम में जुट गईं। वहीं, पति मान सिंह और बच्चे घर के बाहर आग जलाकर हाथ सेक रहे थे। इसी बीच कमरे में जल रही मोमबत्ती अचानक चारपाई पर रखे बिस्तर पर गिर गई, जिससे बिस्तर में आग लग गई। जब तक उन्हें आग लगने की जानकारी होती आग में तीन चारपाई, कंबल, रजाई, गद्दे, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जल उठा। कमरे में धुआं उठता देख परिवार के होश उड़ गए। शोर आसपास के लोग आ गए तथा किसी तरह मिट्टी और पानी डालकर आग को बुझाया। गनीमत रही कि आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल शीलेंद्र प्रताप सिंह न मौका मुआयना किया है।