फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: संशोधित मानदेय भुगतान के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे सफाईकर्मी

Fri, 04 Apr 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
ज्ञापन देने जिला मुख्यालय पहुंचे,सफाई मजदूर संघ पदाधिकारी।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा। संघ की ओर से एक छह सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय मजदूर संघ ने सभी आउट सोर्सिंग कर्मियों को बढ़ी हुई दर से मेहनताना दिलाने की मांग की है। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर इस आशय का ज्ञापन शुक्रवार को जिलाधिकारी को दिया गया है। मजदूर संघ की ओर से दिए ज्ञापन में निकायों में कार्यरत सभी आउट सोर्सिंग सफाई कर्मियों को बढ़ी हुई दर 1600 रुपये के हिसाब से मेहनताना दिलाने की मांग की गई है। इसके अतिरिक्त ज्ञापन में सफाई कर्मी वाल्मीकि समाज की बेटियों को पढ़ाई के लिए निशुल्क शिक्षा, राज्य व केंद्रीय सभाओं को वाल्मीकि समाज का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग प्रमुख है। मजदूर संघ की स्थानीय शाखा के जिलाध्यक्ष जालिम सिंह वाल्मीकि और महामंत्री अशोक वाल्मीकि के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने संविदा सफाई कर्मियों को नियमित कराने की मांग भी की। इस दौरान ठेका सफाई कर्मचारी संघ के कृष्ण मुरारी, योगेश सरन और गोविंद वाल्मीकि आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें