फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 2457 निरक्षर बनेंगे साक्षर, साक्षरता परीक्षा आज

विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
- परीक्षा आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जिले के 359 केंद्रों पर होगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। निरक्षरता का कलंक मिटाने के लिए जिले में साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जिले के 359 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। जिले में 2457 निरक्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य दिया गया है। शनिवार केंद्रों पर परीक्षा संबंधित सामग्री बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पहुंचाई गई।
बीएसए आशीष पांडेय ने बताया कि 15 वर्ष से अधिक उम्र के निरक्षर व्यक्तियों को मूलभूत साक्षरता, संख्यात्मक ज्ञान, जीवन कौशल और व्यावसायिक कौशल विकास प्रदान करना है। इसके तहत बुनियादी शिक्षा के साथ-साथ शिक्षण और सीखने के लिए स्वयंसेवा की भावना को बढ़ावा दिया जाता है।
विज्ञापन

लाभार्थियों की पहचान के लिए राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेशों में सर्वेक्षकों द्वारा मोबाइल एप के माध्यम से डोर-टू-डोर सर्वेक्षण किया जाता है, वहीं गैर-साक्षर व्यक्ति भी मोबाइल एप पर स्वयं पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन

बीएसए ने कहा कि यह परीक्षा जिले में साक्षरता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और उम्मीद है कि परीक्षा में शामिल सभी निरक्षर नागरिक इस अवसर का पूर्ण लाभ उठाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें