फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी और लूट के 22 मोबाइल फोन बरामद, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मटसेना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। एक बदमाश मौके से भाग जाने में सफल हुआ। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ के दौरान पुलिस ने लूट और चोरी के 22 मोबाइल फोन बरामद किए है। एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष मटसेना अंजेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ सांती रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी दो बाइक पर चार लोग आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रोके जाने पर एक बदमाश मौके से भाग गया।
विज्ञापन

जबकि तीन को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों को पुलिस थाने ले आई। पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ के दौरान अपने नाम शिवा उर्फ छिंगा व नीटू पुत्रगढ़ ओमसरन कुशवाहा, ज्ञानी पुत्र बड़े लाल कश्यप निवासी हलपुरा थाना मटसेना बताया। मौके से फरार हुए बदमाश का नाम गुड्डू पुत्र सोवरन उर्फ पंछीलाल निवासी हलपुरा थाना मटसेना बताया है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने लूट और चोरी के करीब 22 मोबाइल फोन बरामद किए है। बदमाशों के कब्जे से दो बाइकें भी बरामद की गई है। उनमें एक बाइक चोरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें