पल्स पोलियो माह अभियान के तहत सीएचसी, टूंडला पर पोलियो बूथ लगाया गया। शुभारंभ पालिकाध्यक्षा रामवती चौधरी ने नवजात बच्ची को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। इस अवसर पर टूंडला क्षेत्र में 118 बूथों पर 21, 000 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई।
इसी दौरान 150 ईंट भट्ठों पर कार्य करने वाले परिवारों के 165 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। एसीएमओ डा. विनोद कुमार और चिकित्सा अधीक्षक डा. संजीव वर्मा ने मदावली, कच्चा टूंडला, अनवारा, बसई, रसूलाबाद, नगला रामकिशन आदि बूथों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर यूनीसेफ से विवेक उपाध्याय, डा. वीडी अग्रवाल, हरीश चौधरी, रतन सिंह, देवेंद्र सिंह, हुतेंद्र पाल सिंह, मनोज शर्मा आदि उपस्थित थे।