फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर उमड़ा आक्रोश का सैलाब, पुतले फुंके, कैंडल मार्च निकाले

विज्ञापन
pulwama attek - फोटो : amarujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पुलवामा में आतंकी हमले के खिलाफ आक्रोश का सैलाब शहर की सड़कों पर दिखाई दे रहा है। शनिवार को भी हजारों लोग घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए। हाथों में कैंडल और तिरंगा थामे लोगों से सिर्फ एक ही आवाज आ रही थी शहादत का बदला लो, दुश्मन को मिटा दो..।
विज्ञापन


शहर से कस्बों तक और गली मोहल्लों के गांव तक लोगों के जत्थे सुबह से निकल पड़े थे। गम और गुस्से के बीच लोगों ने कई जगह बाजार बंद किए। पाकिस्तान के पुतले फूंके। स्कूल-कॉलेजों में श्रद्धांजलि सभाओं के आयोजन हुए। तमाम संस्थाओं ने कैंडल मार्च निकाले। दिन भर पुतला दहन करने का क्रम चला।

शाम को कैंडल मार्च के लिए लोगों का कारवां निकल पड़ा। शहर के कौने-कौने से निकली लोगों की भीड़ सुभाष तिराहे और गांधी पार्क चौराहे पर एकत्रित हुई। हरेक चेहरे पर गुस्सा धधक रहा था। शहर से सटे गांवों से सैकड़ों लोगों की भीड़ शहर की तरफ हाईवे से ओकर आई तो हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


पुलिस फोर्स को स्थिति संभालनी पड़ी। जलोपुरा, रहना, राजा ताल, रसूलपुर, आसफाबाद, जलेसर रोड से सैकड़ों लोगों की भीड़ का रेला नारेबाजी करते हुए शहर की तरफ आया। गांधी पार्क चौराहा और सुभाष तिराहे पर कैंडल जला कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें