फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीएस को अंतिम दिन बिजलीघरों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ओटीएस के लिए अंतिम दिन बिजलीघरों में उमड़ी भीड़
शहरी क्षेत्र में 340 उपभोक्ताओं ने कराए पंजीकरण, विभाग ने 74 लाख वसूला राजस्व
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद। सरचार्ज समाधान योजना के अंतिम शहरी व देहात क्षेत्र के बिजलीघरों पर सुबह से शाम तक उपभोक्ताओं की भीड़ रही। विभाग ने अंतिम दिन पंजीकरण कराने पर खासा जोर दिया।
पावर कॉरपोरेशन द्वारा लागू की गई ओटीएस पंजीकरण योजना में पंजीकरण कराने का आज अंतिम दिन था। शहरी क्षेत्र के सुबह आठ बजे से काउंटर खुलवाए गए। पंजीकरण कराने के लिए सुबह से शाम तक सबस्टेशनों पर भीड़भाड़ रही। नगरीय विद्युत वितरण खंड प्रथम के अंतर्गत सुहाग नगर, लेबर कॉलोनी, रसूलपुर, रामनगर क्षेत्र में 250 पंजीकरण कराए गए। विभाग ने 32 लाख का राजस्व वसूला। वहीं 10 हजार ऊपर पंजीकरण न कराने वाले 22 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। द्वितीय डिवीजन के अंतर्गत एसएन, पुरुषोत्तम बिहार, आसफाबाद क्षेत्र में 190 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। विभाग द्वारा 46 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। 42 लाख का राजस्व वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद की तबियत खराब होने पर धरना स्थगित
फिरोजाबाद। वार्डों में विकास कार्य न होने, बोर्ड मीटिंग न होने सहित अन्य बिंदुओं को लेकर पार्षदों द्वारा शुक्रवार को नगर निगम में धरना प्रदर्शन प्रस्तावित था। पार्षद विजय शर्मा की तबियत खराब होने के कारण धरना स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें