संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। पंजाबी धर्मशाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में द्वितीय प्रहार कप ऑल इंडिया ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आयोजित हुई। इसमें फिरोजाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के के 20 खिलाड़ियों ने भाग लिया और 18 ने गोल्ड मेडल तथा 2 खिलाड़ियों ने सिल्वर मेडल जीते हैं।
गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ियों में तन्मय, कृष्णा कठेरिया, मोहित शेखावत, तरुण, निशांत, भूपेंद्र शेखावत, नीरज, किशन, करण, क्रांति सिंह कुशवाह, नितांशी कुशवाह, पूर्णिमा, वेशिका सिंह, भावना, लक्ष्मी राजपूत, राधिका और काजल शामिल रहे। सम्राट प्रतिद्वंदी को पहले राउंड में नॉकआउट करने वाले खिलाड़ी बने, उन्होंने गोल्ड मेडल जीता। वहीं पार्थ प्रताप सिंह और कीत सिंह ने सिल्वर मेडल जीता।
ताइक्वांडो एसोसिएशन के कोच जयप्रकाश राजपूत सुशांत सिंह, राशिद हुसैन, लक्ष्मी राजपूत एवं मोहित तथा स्पोर्ट्स कोच ओमवीर सिंह कुशवाह और नीरज कुशवाह शेखावत ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। डॉ. एसपी लहरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।