फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कोहरे के कारण अप और डाउन की तीन ट्रेनें रद्द

Wed, 31 Dec 2025 06:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
- दो से नौ घंटे ट्रेनें प्रभावित रही, गलनभरी सर्दी में रेलयात्री परेशान
विज्ञापन



टूंडला। लगातार पड़ रहे घने कोहरे से रेलयात्रियों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। रेलयात्रियों को अपनी ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर दो से नौ घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। इसके साथ ही बुधवार को रेल प्रशासन ने देरी से चलने वाली अप की स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस व डाउन की स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस और गरीबरथ एक्सप्रेस को रद्द कर दिया।


दिल्ली व आगरा की ओर देरी से जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस सात घंटे, अवध एक्सप्रेस नौ घंटे, मरूधर एक्सप्रेस छह घंटे, गरीबरथ एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे, भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक छह घंटे, मगध एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, तेजस एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, गोमती एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, महानंदा एक्सप्रेस दो घंटे, मुरी एक्सप्रेस पांच घंटे, नेताजी एक्सप्रेस दो घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस दो घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस दो घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस चार घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल तीन घंटे, फरक्का एक्सप्रेस चार घंटे देरी से टूंडला पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर की ओर देरी से जाने वाली मगध एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, फरक्का एक्सप्रेस चार घंटे, कालिंदी एक्सप्रेस पांच घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल पांच घंटे, नेताजी एक्सप्रेस तीन घंटे, मुरी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस तीन घंटे, गोमती एक्सप्रेस तीन घंटे, तेजस एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे देरी से टूंडला पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें