फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबड़ा तिराहे पर अनियंत्रित हुई कार, बालक की मौत

विज्ञापन
डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। थाना मक्खनपुर के जेबड़ा तिराहे पर कार अनियंत्रित हो गई और मूंगफली की ठेल को टक्कर मार दी, जिसके पास खड़े दस वर्षीय बालक को मौत हो गई। दो भाई घायल हो गए। कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन


मंगलवार शाम जेबडा़ तिराहे पर कस्बा निवासी युवक इंडिगो कार जेबड़ा तिराहे की ओर ले गया था। कार बेकाबू हो गई। सड़क किनारे खड़े मूंगफली की ठेल में टक्कर मारने के साथ आलू की चाट विक्रेता की ठेल में टक्कर मार दी। मूंगफली खरीदने के लिए आए दस वर्षीय बालक को कुचल दिया। जबकि दोनों ठेल वालों का सामान बिखर गया।

राह गुजरते बाइक सवार दो लोगों को चपेट में ले लिया। दोनों घायल हो गए। एसएचओ थाना मक्खनपुर लोकेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने घायल बालक को जिला अस्पताल भेजा, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी शनाख्त मैनपुरी थाना कुरावली के मिड़ावली निवासी नीशू (दस) पुत्र प्रदीप कुमार लौधी के रूप में हुई।
विज्ञापन


प्रदीप जेबड़ा तिराहे के पास स्थित पायनियर ग्लास में काम करता है और पास में ही किराये के मकान में रहता है। कस्बा निवासी बाइक सवार धर्मेंद्र श्रीवास्तव (24) पुत्र श्यामदेव, उसका भाई आकाश घायल हो गए। एसएचओ थाना दक्षिण लोकेंद्र सिंह ने कहा कि कार कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें